संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाघटहुआँ निवासी- ललन राम के दो बछड़े की मौत बज्रपात से हो गयी। घटना बुधवार की शाम तकरीबन 3 बजे की है। रिमझिम-रिमझिम वर्षा हो रही थी। दोनों बछड़े घर के बाहर बांधे हुए थे। अचानक बज्रपात होने से दोनों बंधे बछड़ों की मौके पर ही मौत हो गयी। रिमझिम वर्षा होने के कारण परिवार के सभी सदस्य घर में थे।