संवाददाता-विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड कार्यालय के मुख्य द्वार में जनता के द्वारा शुक्रवार को ताला जड़ दिया गया। बता दें कि अपनी समस्या को लेकर लोग प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर काट रहे थे,किन्तु उनका कोई कार्य नहीं होता था। बता दें कि 10 से 15 किमी दूरी तय करके लोग कार्यालय पहुंचते हैं कि उनका कार्य आसानी से हो जाएगा। चक्कर काटते-काटते जनता थक गई। इसलिए आक्रोशित सैकड़ों जनता ने मुख्य द्वार में ताला जड़ दिया। उपस्थित लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि भवनाथपुर प्रखण्ड से तीन पंचायत कट कर कांडी प्रखण्ड से जोड़ दिया गया है। अब उनका कोई कार्य नहीं हो रहा ।
लोगों ने बताया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी सदैव ही अनुपस्थित रहते हैं। वहीं प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सह झामुमो नेता- पिंकू पांडेय ने कहा कि एक बजे तक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी- जोहन टुड्डू कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जिसके कारण आक्रोशित लोगों ने ताला बंद कर दिया। साथ ही उन्होंने बुधवार व शुक्रवार को सभी कर्मचारियों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया। वहीं प्रधान सहायक सह नाजिर- रामविजय राम,सहायक- अशोक कुमार, सहायक- मोहम्मद आक़िफ़, उपेंद्र कुमार,अंचल गार्ड- अनूप तिवारी,कर्मचारी- वसीम अंसारी, इन्देश्वर बैठा,राजेश त्रिपाठी,अमीन- धर्मदेव राम,भिएलडब्ल्यू- नीरज सिंह,रोजगार सेवक- राजेश शुक्ला, ऑपरेटर- रहीम,शाहिद,अशोक,प्रिंस,सुनील देहाती,पीएमआई प्रखण्ड समन्वयक- पंकज विश्वकर्मा को छोड़ कर शेष सभी कर्मचारी अनुपस्थित थे। ताला बंद होने के आधा घण्टा पश्चात प्रखण्ड विकास पदाधिकारी- जोहन टुड्डू तकरीबन डेढ़ बजे प्रखण्ड कार्यालय पहुंचे। उनसे इस सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गाड़ी पंचर हो गयी थी,जिसके कारण मैं ठीक समय पर नहीं पहुंच सका। जबकि अंचलाधिकारी- राकेश सहाय से फोन पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अंचल कार्यालय मझिआंव में भू-अर्जन का कैम्प लगा हुआ था। इसलिए मैं अनुपस्थित रहा। मौके पर- बीडीसी-प्रमोद राम,अंजू देवी,मनकेशरी देवी सहित सैकड़ों आक्रोशित लोग उपस्थित थे।