संवाददाता-विवेक चौबे
गढ़वा : पंडित दिन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर कांडी में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांडी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं व प्रभारी की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष- श्रीकांत पांडेय ने की। बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प व पुष्पमाला अर्पित कर व अगरबत्ती जलाकर पुण्यतिथि को उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
पंडित दीनदयाल के चित्र पर एक-एक करके पुष्प अर्पित करते हुए अपना तन- मन- धन समर्पण करने का निर्णय लिया। इस बैठक में पंचायत मुखीया- विनोद प्रसाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय में तीन गुण सम्मिलित थे। वे महान संगठन निर्माता, महान विचारक व सफल नेतृत्व कर्ता थे।
वहीं मंडल अध्यक्ष- श्रीकांत पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अधूरे सपने को हम सभी कार्यकर्ता को संगठित होकर पूरा करना है। साथ ही अंतिम गरीब व्यक्ति तक विकास का किरण पहुंचाना है। जबकि बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी- रामलला दुबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार थे। उनके एकात्मवाद व मानववाद को हम सभी कार्यकर्ताओं को आत्मसात करने की जरूरत है। तभी उनके बलिदान को साकार किया जा सकता है। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में फैले भ्रष्टाचार व अनियमितता का मुद्दा भी उठाया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हम लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अभी उदय का आत्मसात करने का निर्णय लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रखंड में कई गरीब,लाचार,दिव्यांग- पेंशन व राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ससमय लाभुकों को राशन नहीं मिल रहा है। मनरेगा में मजदूरी भुगतान समय से नहीं मिल रहा है। पदाधिकारी द्वारा जनता के कार्यों में रुचि नहीं लिया जा रहा है। बिचौलिया के बिना खाता नहीं खुलने पा रहा है। कांडी में अंचलाधिकारी के पद रिक्त रहने के कारण अंचल का कार्य बिल्कुल नहीं हो पा रहा है। “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त सभी समस्याओं का सुधार नहीं किया जाता है तो मंडल इकाई मुखर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर- भोला मेहता,सुरेंद्र नाथ सिंह,राजेश्वर प्रसाद गुप्ता,शिवकुमार राम,शशि रंजन दुबे,चंद्रमणि मिश्रा,रामानुज सिंह,सुरेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।