संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसांग गांव निवासी- राम स्वारथ राम व पूर्व प्रखंड प्रमुख सीता देवी के घर में गुरुवार की रात्रि में नगद आठ हजार सहित लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति की अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए। घर में चोरी होने की जानकारी घर वालों को चार बजे भोर में हुई। घर के लोग घर के आगे वाले हिस्से में सो रहे थे,जबकि एक घर के छत पर ही सो रहे थे, किन्तु चोरों के आने की भनक नही लग सकी। पीड़ित परिवार ने बताया कि एक चोर घर के पिछले भाग के चाहरदीवारी पर चढ़ कर खपड़ा वाले छप्पर पर चढ़ कर छत के सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश किया है। उसके बाद घर के पीछे का दो दरवाजे को खोल दिये। बाकी चोर भी उसी दरवाजे से घर के अंदर आ गए। घर के दो कमरों में रखे तीन बड़ा बक्शा को लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। उक्त तीन बक्सा में दो बक्सा पूर्व प्रमुख- सीता देवी का था, जबकि एक बक्सा उनकी सासु मां की थी। पीड़ित ने बताया कि उक्त बक्सा में 25 साड़ी के अलावे सोने का एक मांगटीका, 1 नथिया, एक जोड़ा कान का झुमका, सोना का गले का चैन एक, एक जोड़ा चांदी का पायल, तीन पीस चांदी का चैन, बिछिया सहित चोरों ने बक्सा में रखे आवश्यक कागजात पर भी हाथ फेरने में कामयाब रहे। घर के पिछले हिस्से में एक बड़ा पेंचकस भी छोड़ कर चले गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची थी। घर वालो को चोरों द्वारा चोरी कर ले जाया गया। तीन बक्सा कहीं आस-पास फेंका हुआ अभी तक नही मिला है। चोरी हुआ तीन बक्सा में से एक बक्सा काफी वजनी था जो एक आदमी नही उठा सकता है।