संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया जाना था। यह जानकारी भाजपा नेता- अजय कुमार सिंह ने दी थी। लिखित सूचना का महत्व न देकर विपरीत कार्य करते हुए शनिवार को ही रामलाला दुबे को सम्मानित कर दिया गया। लिखित सूचना के विपरीत कार्य किए जाने से समारोह में नहीं पहुंचने वाले कई लोगों को दिल में दर्द हुआ। इस प्रकार सूचना जारी कर एक दिन पूर्व ही समारोह का आयोजन कर दिया जाना भी मनमानी ही दर्शाता है। इस विषय पर अधिक जोर न देते हुए बताते चलें कि सतबहिनी में कुछ पहुंचे लोगों ने रामलाला दुबे को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर फुल माला पहनाकर, अंगवस्त्र देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। श्री दुबे ने मां भगवती सहित सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।
सम्मान समारोह में बोलते हुए श्री दुबे ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसका वे बखुबी निर्वहन करेंगे। कहा कि उनके जैसा एक साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व दिया जाना भाजपा की पहचान है। इस पार्टी में कार्यकर्ताओं का लगन व मेहनत देखा जाता है। भाजपा में कोई पद नहीं होता है, आम जनता की समस्या को उठाने के लिए एक दायित्व मिलता है, जिसका निर्वहन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता करते हैं। कहा कि लगभग दो दशक पूर्व से ही मेरे द्वारा कांडी प्रखंड की जनसमस्याओं को उठाया जाता रहा है। नये दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए मैं कांडी प्रखंड के साथ-साथ पूरे गढ़वा जिला के किसानों की समस्याओं को उठात रहूंगा तथा यथासंभव दूर करवाने का प्रयास करूंगा।
इस सम्मान के लिए श्री दुबे ने प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व सहित प्रखंड के सभी भाजपाइयों का आभार प्रकट किया। मौके पर -भाजपा नेता- अजय कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष- श्रीकांत पाण्डेय , बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष- शशिरंजन दुबे, प्रखंड के सह संयोजक- राजेंद्र पाण्डेय, सत्येंद्र चौबे, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष- रामानुज सिंह, भोला मेहता, सीता राम तिवारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।