संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : प्रदेश में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं के आलोक में पांच सूत्री मांग को लेकर भाजपा ने बुधवार को जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष- श्रीकांत पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने की।राज्यपाल के नाम पांच सूत्री मांग पत्र कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी- जोहन टुड्डू को सौंपा गया। पांच सूत्री मांगों में प्रदेश में पंचायत चुनाव समय से नही कराने के कारण 15 वें वित्त की राशि पंचायत में खर्च नही हो पा रही है। कांडी प्रखंड में किसानों की धान की खरीद अभी तक शुरू नही की गई। लाचारी में यहां के किसानों को औने पौने दाम पर ही धान बेचना पड़ रहा है। बालू घाट नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाय। झारखंड में नगर निकाय चुनाव समय से कराने, प्रदेश में विधि व्यवस्था ठीक करते हुए भ्र्ष्टाचार पर रोक लगाने प्रमुख मांगे शामिल है। कार्यक्रम में भाजपा नेता- विनोद प्रसाद, किसान मोर्चा के संयोजक- रामलला दुबे, हरिहरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष- विनोद दुबे, संतोष सिंह, सीताराम तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, सतेंद्र चौबे, महामंत्री- शशिरंजन दुबे, भोला मेहता, राम लखन चंद्रवंशी, मणिकांत सिंह, कृष्णा सिंह, नरेश राम, नंदू चंद्रवंशी, सूर्यदेव मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष- अंजू देवी, दुलारी देवी, सुजीत कुमार दुबे, बबलू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।