संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : चलती इंडिका कार में अचानक आग लग जाने से कार धु-धु जल कर राख हो गयी। यह घटना शनिवार की दोपहर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मझीआंव थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जाया जा रहा था। उक्त पेट्रोल पंप के पास ही मुख्य पथ पर कार में आग लग गयी। उक्त कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। सवार तीनों लोग में- बरडीहा प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष व चालक- योगेंद्र कुमार मेहता, पत्नी- कुमारी अर्चना व साला- कैलाश कुमार मेहता का नाम शामिल है। घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।