संवाददाता-विवेक चौबे
गढ़वा : सरकार पूरी तरह कोशिश कर रही है कि पंचायत के प्रत्येक गांव के लोग सुखी रहें,उन्हें सारी व्यवस्था आसानी से उपलब्ध हो। यहां तक कि पंचायत में जनता दरबार लगाए जाने का भी निर्देश है। सरकार की सोंच तो सकारात्मक है,किन्तु यहां के पदाधिकारियों का कार्य तो नकारात्मक है। लग रहा ऐसा जनता दरबार की बड़ी मुश्किल से पंचायत के पचास लोग ही पहुंच पाए। जो छूट गए वे किसके पास लगाएंगे अपनी फरियाद? किस विभाग के कौन से पदाधिकारी पहुंचे कैसे पता चलेगा लोगों को।
की जा रही खानापूर्ति
बता दें कि जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो पंचायत में “सरकार आपके, द्वार” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया,जिसमें बलियारी पंचायत में आयोजित जनता दरबार में बड़ी मुश्किल से पचास लोग ही पहुंच पाए। जबकि जनता दरबार में कई विभाग के कई पदाधिकारी भी नदारद रहे। यह कहने में बल्कि अतिशयोक्ति नहीं होगी कि जनता दरबार के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जा रही है।
न हुआ प्रचार,न लोग पहुंचे जनता दरबार
जनता दरबार का व्यापक प्रचार प्रसार नहीं किया गया। तभी तो पंचायत स्तर पर लगने वाले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सभी लोग नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम की भनक ही नहीं लगी लोगों को। इस बात की पुष्टि बलियारी पंचायत निवासी सह प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष- रामलाला दुबे, कृष्णा तिवारी सहित कई अन्य लोगों ने भी की।
कई पदाधिकारी नदारद
रामलला दुबे ने बताया कि जनता दरबार में जनता के साथ साथ कई विभाग भी गायब रहा। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में सहकारिता, बाल विकास, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग के अलावे अन्य कई विभाग के कई कर्मी भी उपस्थित नहीं थे।
जनता दरबार
वहीं श्री दुबे ने कहा कि सरकार “जनता दरबार” पंचायत स्तर पर लगाने के लिए निर्देश दे रही है। कई योजनाएं चला रही है,जिससे ग्रामीणों की हर सुविधा आसानी से मुहैया कराई जा सके। ग्रामीणों को पदाधिकारी के पास दौड़ना न पड़े।,बल्कि पदाधिकारी ही जनता तक पहुंचें। इसलिए जनता दरबार का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है।
*प्रखण्ड विकास पदाधिकारी*
इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी- जोहन टुडु से पूछे जाने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मुखिया द्वारा ग्रामीणों को सूचना नहीं दी गयी । इस मामले की जांच कर मुखिया पर कार्रवाई की जायेगी। वहीं अनुपस्थित विभाग के कर्मियों पर भी जांच कर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी।