संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : आज विश्व योग दिवस मनाया गया। वहीं शाम 4 बजे से कांडी प्रखण्ड के भाजपा सदस्यों ने जन संवाद के कार्यक्रम को भी सफल बनाया। बता दें कि इस जन संवाद में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री- धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा प्रधानमंत्री- नरेंद्र मोदी के पांच वर्ष व दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को अपने कार्यकर्ता व आम जनता को बताने के लिए जन संवाद के माध्यम से संबोधित किया गया। यह संवाद फेसबुक के माध्यम से सुन कर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया।
वर्चुअल संवाद सुनने के दौरान कार्यकर्ताओं में अधिक उत्साह के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। संवाद सुनने वालों में- पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता- रामलला दुबे, रामलखन प्रसाद, नंदू मेहता, देवेंद्र प्रसाद, सुरेश चंद्रवंशी, राजगीर मेहता, भोला मेहता सहित कई अन्य भाजपाई नेताओं का नाम शामिल है।