प्रहलाद सिंह की रिपोर्ट
अहमदाबाद। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे पर आज अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का मेगा शो भी हुआ। इस शो में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले कहा, नमस्ते, यहां आना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। ट्रंप ने आगे अमरीका हमेशा भारत का एक वफादार और निष्ठावान मित्र रहेगा। आपको यहां बताते हैं ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें…
– ट्रंप ने कहा- प्रधानमंत्री मेरे सच्चे मित्र हैं। क्रिकेट के सबसे बड़े स्टेडियम में आकर अभिभूत हूं। भारत के लोगों का सच्चा दोस्त है अमरीका। अमरीका के दिल में भारत के लिए खास जगह है। भारत का खास दोस्त बना रहेगा अमरीका।
– ट्रंप ने भारतीय सिनेमा, होली और खेलों का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा- बॉलीवुड फिल्मों के जरिए भारत की रचनात्मकता दिखाई देती है। सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर भारत ने इतिहास रचा। ट्रंप ने शाहरुख खान की फिल्म DDLJ का भी जिक्र किया।
– अगले 10 साल में भारत से गरीबी हट जाएगी। भारत की तरक्की हर देश के लिए मिसाल है। यह स्वामी विवेकानंद का देश है। भारत में हर नागरिक के हक का सम्मान है।
– इस देश में हर साल दो हजार मूवी बनाई जाती है। दुनिया भर में भारत का संगीत सुना जाता है।
– ट्रंप ने कहा यहां अलग-अलग धर्म के लोग साथ मिलकर रहते हैं। सभी मिलकर प्रार्थना करते हैं। ये सभी चीजें मिलकर एक महान भारत बनाती हैं।
– ट्रंप ने अपने भाषण में आतंकवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका, दोनों ही आतंकवाद से पीड़ित हैं। कट्टर इस्लामी आतंकवाद से निपटने में भारत-अमेरिका साथ रहेंगे।
– दोनों देशों की सेना साझा अभ्यास करेगी। दोनों देशों के बीच रक्षा सौदों को और मजबूत करेंगे। दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। अमरीका में रहने वाले भारतीय शानदार काम कर रहे हैं।
– भारत हमेशा से ही ज्ञान का भंडार रहा है। किताबों में नहीं लोगों के दिलों में इंडिया धड़कता है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे। भारत शक्तिशाली रूप से उभर रहा है। ट्रंप ने स्वामी विवेकानंद को भी याद किया। अमरीका में भारतीय शानदार काम कर रहे हैं।
– अमरीका भारत से प्यार करता है, अमरीका भारत का सम्मान करता है और अमरीका हमेशा भारतीय लोगों का वफादार और सच्चा दोस्त रहेगा।
– ट्रंप ने सभी भारतीयों के लिए प्रार्थना की और कहा कि अमरीका भारत से प्यार करता है।