संगीता की रिपोर्ट
बिहार से झारखंड आने जानें वाले लोगों के लिए बड़ी खबर यह आ रही है कि भागलपुर से रांची, दुमका, देवघर जानें वाले लोगों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा लोगों को आने जाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। भागलपुर से झारखंड सीमा के भलजोर तक एनएच 133 ई पर 62 किलोमीटर की सड़क अब दो लेंस से फोरलेन बनाई जाएगी।इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा तथा लोगों की परेशानी भी दूर होगी। इस सड़क के फोरलेन बनने से झारखंड की राजधानी रांची, धनबाद, बोकारो, दुमका, देवघर जाने का मार्ग आसान हो जाएगा।इस सड़क के दोनों ओर सात सात मीटर चौड़ी सड़क होगी जिसके बीच में तीन मीटर डिवाइडर होगा,जिस पर पौधे भी लगाए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि इस सड़क पर फोर लेन ही बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 14 सौ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही बहुत जल्द जमीन का अधिग्रहण शुरू हो जाएगा