शेखर की रिपोर्ट
हंटरगंज(चतरा)-सोमवार को चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने छह किलो 700 ग्राम अफीम के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक केदार राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना अंतर्गत ग्राम सिजुआ तेतरिया मोड़ के पास अवैध अफीम तस्करी खरीद बिक्री करने की सूचना पर छापेमारी दल का गठन किया गया। तेतरिया मोड़ पर घेराबंदी कर अभियान चलाया गया। जहां पुलिस ने छह किलो 700 ग्राम अफीम के साथ चार तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। वहीं एक अभियुक्त जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पप्पू यादव, विकास कुमार यादव, पंकज कुमार तथा अंकित कुमार सिन्हा के रूप में कई गई ।वहीं भागे हुए अभियुक्त की पहचान राजेश कुमार यादव के रूप में की गई। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 20 लाख के करीब आंकी गई है ।छापामारी दल में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, अवर निरीक्षक दीपक रजक, हवलदार उमेश कुमार सिंह, आईआरबी के जवान जय प्रकाश बाखला, रामकिशुन लोहरा तथा दिनेश कुमार सिंह चालक शामिल थे।