शेखर की रिपोर्ट
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास निजी कार्यक्रमों के तहत बोकारो जिला में आगमन पर मुख्य सचेतक विरोधी दल सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आईटीआई मोड़ पर भव्य स्वागत व अभिनदंन किया। बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान हेमन्त सोरेन के जनविरोधी नीतियों पर कार्यकर्ताओं से कहा कि हेमंत सोरेन जिस वादा के साथ यह सत्ता हासिल की उस वादे को पुरा करने मे असफल रही। इस 24 महिनो की हेमंत सरकार का कार्यकाल मैं झारखंड की जनता ने सिर्फ बलात्कार,हत्या, लूट,नक्सली वारदात, ट्रांसफर पोस्टिंग, खनिज संपदा की लूट ही देखी। भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों का उद्घाटन कर अपनी वाहवाही लूटने की काम कर रही। न उन्हें किसानों से, बेरोजगार युवाओं से ,न ही पारा शिक्षकों से,न ही छात्रों से मतलब है। हर वर्ग राज्य सरकार की क्रियाकलापों से खुश नही। पोस्टर बैनर तक ही सीमित रह गई सरकार। झारखंड सरकार ने अबतक पेट्रोल डीजल का वैट कम करने मे नाकाम ही।जबकि 20 दिन पूर्व केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपये डीजल पर 10 रुपये की छूट देकर राहत दी। एक तरफ सरकार के सहयोगी दल कांग्रेस महंगाई पर जनजागरण अभियान चला रही वही दूसरी ओर कांग्रेस के मंत्री कहते वैट कम करने से राजस्व का नुकसान होगी सरकार को। हेमंत सोरेन की सरकार मैं हर तरफ लूट मची है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा युध्य स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा मगर हेमन्त सोरेन द्वारा इस अभियान को गति देने मे विफल हो रही। स्वागत करने वालो मैं पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह लछमन कुमार नायक,,जिला महामंत्री सजंय त्यागी , जयनरायण मरांडी माथुर मण्डल महेंद्र राय,मुकेश राय,राम लाल सोरेन,सुजीत चक्रवर्ती, सनातन सिंह, पन्नालाल कान्दु,टिंकू तापड़िया,मनोज सिंह, अनिल सिंह रणजीत बरनवाल राजू मालाकार,राजेश घोषाल विकाश अग्रवाल विजय शर्मा झ्न्तु दे ऋषभ राय पंकज सिंह,कनैया गुप्ता, पप्पू चौरसिया, चन्द्रशेखर सिंह मंजीत सिंह गोविंद टुडू अशोक महतो,निमाई महथा, संदीप कुमार टुन्ना कृष्णा तिवारी,जयशंकर कुमार ललन शर्मा सजंय कुमार दिलीप पाल डॉ दीपक दे अशोक महतो सुभाष सरकार किरण महतो श्यामल किशोर महतो बंटी कुमार मंडल भजन सरकार गोलू उपाध्याय शंकर दत्ता आदि ने किया।