लव कौशिक की रिपोर्ट
अकलतरा । जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल का प्रथम नगर आगमन पर जांजगीर मोड़ से बाइक रैली के द्वारा मुख्य मार्ग होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अकलतरा के लोकप्रिय विधायक सौरभ सिंह ने कहा की युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है जिसे निरंतर कार्य करना है ताकि आने वाले चुनाव में भूपेश बघेल की सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंका जा सके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने की बात कही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने अकलतरा नगर मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाला समय हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा इसलिए युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता को कमर कस के तैयारी करनी होगी ताकि भूपेश बघेल के नाकामी को जन-जन तक पहुंचाया जा सके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उषा राठौर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा जनता की सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहती है जिसकी वजह से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का समाज में अलग से ही समाज में स्थान रहता है युवा मोर्चा अकलतरा नगर मंडल के प्रभारी रात कमल राठौर ने युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम व पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की आगामी कार्यक्रम धर्मांतरण व मैं भी बेरोजगार अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण प्रमुख पुरुषोत्तम नामदेव ने उपस्थित युवाओं को युवा नेता की परिभाषा देते हुए कहा कि जो सैकड़ों तमाशा बिनो के बीच में समाधान का पहल करता है ओ युवा नेता होता है, जब कहीं आग लग जाती है और लोग तमाशा देखते रहते हैं उनके बीच से जो व्यक्ति फायर ब्रिगेड को बुलाता है ओ युवा नेता होता है युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पिन्टू बरेठ ने बताया कि कार्यकारिणी गठन से लेकर अब तक अकलतरा नगर मंडल युवा मोर्चा द्वारा दिल एवं प्रदेश के निर्देशानुसार सभी कार्य पूरी सफलता के साथ किए जा रहे हैं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कान्हा अग्रवाल व महामंत्री सूर्यकांत नामदेव ने आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उषा राठौर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी साहू, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्यभामा वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष शांति भारते, योगेश चौरसिया, गोवर्धन साहू रोहित सारथी, मंचस्त रहे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अविनाश सिंह,चंदन शर्मा, जितेंद्र सारथी शिवम् कैवर्त्य ,सुमित सिंह चंदेल,रितेश सिंह, नवीन साहू, आयुष शर्मा,गिरधर अहिर, बसंत वादयक, नितेश शर्मा,दिनेश साहू,उमंग यादव,मंयक साहू,भरत कैवर्त्य,दीपक कुलदीप,नवीन गोलू साहू,चंद्रकांत निर्मलकर,सुभम राठौर, रवि निर्मलकर,गिरधर साहू,अजय साहू,सुभम जायसवाल उपस्थित रहे ।