निखिल कश्यप की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा पामगढ़ भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा के द्वारा 27 नवम्बर 2021 को जिला स्तरीय संविधान गौरव दिवस। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व जान्जगीर विधायक नारायण चंदेल सांसद गुहाराम अजगल्ले,पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजापा अजा मोर्चा श्रीमती कमला देवी पाटले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी अजा मोर्चा निर्मल सिन्हा
जिला प्रभारी भाजपा व बेलतरा विधायक रजनीश सिंह जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा अकलतरा विधायक सौरभ सिंह पूर्व संसदीय सचिव व पामगढ़ के पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े के अलावा जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम सतनाम भवन प्रांगण में आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल से मेन रोड में संविधान गौरव यात्रा निकला जायेगा वहीं अम्बेडकर चौक में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम स्थल में अतिथिगण सभा को सम्बोधित करेंगे।
जिलाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा संतोष लहरेने सभी लोगों को बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील किया है।