बीजापुर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में बड़ी नक्सली वारदात हुई है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर दरभा कैंप में फायरिंग किया है। देर रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने हमला किया। मुठभेड़ में 4 जवान घायल हुए हैं। 2 घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि 2 जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बड़ी साजिश के तहत दरभा कैंप पर हमला किया। नक्सलियों ने कैंप के ऊपर BGL दागे गए।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात रविवार को लगभग 11 बजे नक्सलियों ने सीएएफ कैंप पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस माओवादी हमले CAF के 2 और DAF के भी 2 जवानों को समेत कुल चार जवान घायल हो गए हो गए हैं, जिनमे से 2 जवानो की हालत गंभीर पाए जाने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर भेज दिया गया है।