सन्नी यादव की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा। जांजगीर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अव्हान पर स्पीक अप फार जवान्स के कैम्पेन में हजारों कांग्रेसयों ने फेसबुक,ट्वीटर,इंस्टाग्राम,यू-ट्यूब, तथा टेलीग्राम में लाइव आकर आवाज बुलंद किये।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष-डाँ.चौलेश्वर चन्द्राकर ने निम्न मुद्दों पर आज कहा है।कि सरकार चीन को हमारी जमीन पर कब्जा करने और हमारे सैनिकों को शहीद करने की अनुमति कैसे दे सकते है। हम अपने शहीदों को सलाम करते है। और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते है। मोदी सरकार ने हमारे जवानों को चीन से लड़ने के लिए निहत्थे क्यों भेजा।चीन ने हमारे 20 बहादुर जांबाज सैनिकों को शहीद कर दिया जिन्होंने गलवान घाटी की रक्षा में अपना जीवन लगा दिया।फिर प्रधान मंत्री मोदी चीन को क्लीन चिट क्यों दे रहे है,और ये क्यों कह रहे है।कि किसी ने भी हमारे इलाके में घुसपैठ नही की। क्या गलवान घाटी अब भारतीय क्षेत्र में नही है।चीन ने पिछले 2 महीनों में अवैध रूप से पैंगोंग झील पर कब्जा कर लिया है। क्या वह अब भारतीय क्षेत्र में नही है।यदि गलावन और पैंगोंग भारत मे नही,तो कहाँ है।चीन और अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा प्रधान मंत्री के झूठ का इस्तेमाल गलवान और पैंगोंग के अपने अवैध कब्जे को सही ठहराने के लिए किया जा रहा है।प्रधान मंत्री मोदी को इस पर बोलना चाहिए और भारत के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि देश में भ्रम फैलाने वाले मोदी जी के खिलाफ अपने विचार प्रदान किये जिसमे अपने स्थान में रह कर पूरे जिले भर के कांग्रेसयों व आम जनों ने हजारों की संख्या में अपनी आवाज बुलंद किये। इसी तारमतय में सभी ब्लाकों में एक एक हजार लोगों ने भाग ले कर करीब 10 हजार लोगों ने लाइव प्रसारण किये। नगर पंचायत बाराद्वार के सैकड़ो लोगों ने भी एक जुट होकर अपनी आवाज बुलंद किये।
इस अवसर पर विकास सी ए क्लानोरिया, राज कमल कलानोरिया,मनोज बंसल,जैजैपुर पार्षद राकेश अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल, योगेश अग्रवाल,लोकेश मित्तल,राहुल शर्मा,बोधि बरेठ,हंस प्रसाद हंसे,नरेश राठौर, दिलीप पांडे,घांसी राम भागोड़ी सरपंच, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे उक्ताशय की जानकारी अनिल रत्थु राम चन्द्रा ने दिया।