जागेश्वर प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के प्रयास से आखिरकार सरसीवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल को 108 संजीवनी की सौगात मिल गई। वही संसदीय सचिव राय ने पूजा अर्चना कर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई।
बता दे कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सबसे घनी आबादी सरसीवा क्षेत्र में लगभग 1 लाख लोग निवास करते है। सरसीवा जंक्शन होने के कारण आये दिन यहां दुर्घटना होते रहती है। जिसके बाद मरीज़ो को ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए 35 से 40 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है। इस दौरान कई लोगों की मौत भी हो जाती है।
अभी कुछ दिन पहले ही विधायक ने अपने पिताजी को एम्बुलेंस के अभाव में रायपुर अपने सरकारी वाहन पर ही पहुंचाया। वही अब 108 संजीवनी की सौगात मिल जाने के बाद अब बिलाईगढ़ और सरसीवा मिलाकर कुल दो एम्बुलेंस हो जाने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।
वही सरसींवा को 108 की सौगात देने पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव रॉय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही बिलाईगढ़ विधानसभा के लोगों ने प्रयास के लिए संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का आभार जताया।