संवाददाता
अंबिकापुर। श्री बाल कृष्ण पाठक जी, अध्यक्ष छ. ग. वन औषधि पादप बोर्ड की अध्यक्षता व विधायक गुलाब कमरों जी के विशिष्ट आथित्य में छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य परम्परा संवर्धन अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत वन विभाग के विश्राम गृह अंबिकापुर में सम्पन्न हुआ।
जिसमे औषधीय पौधों के प्रयोग व उससे रोगों के उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही पुस्तिका व पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शफी अहमद अध्यक्ष छ. ग. श्रम कल्याण बोर्ड, अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय बोर्ड, ए.बी मिंज मुख्य वन संरक्षक सरगुजा संभाग, पंकज कमल वन मंडलाधिकारी, डॉ. अजय तिर्की महापौर अंबिकापुर, नपा.उपा. कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद उपा. राजेश साहू, पूर्व महापौर डमरू रेड्डी, रामनरेश पटेल, निज.सहा. सगीर खान, रविंद्र सोनी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।