प्रकाश झा की रिपोर्ट
बिलासपुर। जब से पूरे विश्व में कोरोना जैसे भयंकर महामारी प्रारंभ हुआ है तब से लेकर एक लंबे समय के अंतराल के बाद यह पहला बैठक आयोजित किया गया था। जिसमे निम्नानुसार विषयो पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।
1. स्थापना दिवस पर चर्चा इस बैठक में छ ग सर्व यादव समाज का आगामी 20 नवम्बर 2020 को स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने हेतु निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
2. प्रदेश में नए कार्यकारिणी का गठन पर चर्चा* सर्व यादव के पूरे छ ग के समस्त पदाधिकारी सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य की उपस्थित होंगे।उनकी उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं नए सिरे से दिसंबर माह में जिलों का गठन और जनवरी 2021 में प्रदेश इकाई का गठन किए जाने पर चर्चा किया गया।
3. यादव समाज के सभी वर्ग को एक सूत्र में लाने पर चर्चा
आज की बैठक में विगत कई वर्षों से समाज से सभी वर्ग को एक करने की मांग होते रहा है जिस पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया, साथ ही उस दिन सभी की उपस्थिति में इस पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए जाने पर सहमत हुए। आज के बैठक में छ ग सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष परम आदरणीय श्री रमेश यदु जी , छ ग सर्व यादव समाज प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष डी. सी.यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशोदानंदन गोपाल, किशोर यादव, विजय यादव युवा जिलाध्यक्ष सर्व यादव समाज बलोदा बाजार जिला धनु यादव अध्यक्ष भाटापारा शहर, बिलासपुर जिला रामचंद्र यादव , यादव समाज कल्याण समिति से ज्ञानधर शास्त्री,आशाराम यादव, पूर्व पार्षद अनिल यादव, प्रह्लाद यादव, मनोज यादव उपस्थित थे।