निखिल कश्यप की रिपोर्ट
पामगढ़ में फिर शासन द्वारा जांजगीर जिला के पामगढ़ में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ राजस्व अमले के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है | गुरुवार को जांजगीर रोड में अवैध रूप से बनाए का रहे 3 मकानों को राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में तोडा गया |
मिली जानकारी के अनुसार पंचायती चुनाव के बाद चुनकर आए नए जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायतें प्रशासन से की जा रही है| जिसके फलस्वरूप राजस्व अमले की टीम लगातार कार्यवाही कर कब्ज़ामुक्त करा रही है |