83 लीटर महुआ शराब जप्त अलग अलग प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार
रेशम वर्मा की रिपोर्ट
कसडोल। थाना अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला बलौदाबाजार के द्वारा अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर श्रीमति निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार व सुभाष दास एसडीओपी बलौदाबाजार के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार साहू के नेतृत्व में दिनांक 11.01.2021 को थाना कसडोल से अलग गलग टीम बनाकर मुखबीर की सूचना पर ग्राम सर्वा,खैरा एवं ग्राम झबड़ी में रेड कार्यवाही किया गया। ग्राम खैरा में आरोपी खिलावन दिवाकर पिता खुशीराम दिवाकर उम्र 32 वर्ष के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी मे 167 नग पाउच प्रत्येक मे 200-200 एम.एल. महुआ शराब भरी हुई जुमला 33 लीटर 400 एम.एल. महुआ शराब कीमती 3340 रू एवं ग्राम झबड़ी में आरोपी सूर्य प्रकाश केंवट पिता मन्नू लाल केंवट उम्र 23 वर्ष के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी मे 146 नग पाउच प्रत्येक मे 200-200 एम.एल. महुआ शराब भरी हुई जुमला 29 लीटर 200 एम.एल. महुआ शराब कीमती 2920 रू एवं ग्राम सर्वा में आरोपी गीता प्रसाद बंजारे पिता गणेशराम बंजारे उम्र 38 वर्ष को घेरांबदी किया गया आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी मे 106 नग पाउच प्रत्येक मे 200-200 एम.एल. महुआ शराब भरी हुई जुमला 21 लीटर 200 एम.एल. महुआ शराब कीमती 2110 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। आरोपी गणों का कृत्य अपराध धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से पृथक पृथक गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के संबंध में उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दिया जाकर आरोपियों को न्याय हेतु रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कसडोल में अपराध क्रमांक क्रमशः 10/21, 11/21 एवं 12/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक आर. एन. भगत, सउनि जगदेव साहू, प्र.आर संजय सोनी, अमोल सिंह कंवर एवं आर. प्रत्येन बर्मन, पूरन पंकज, कृष्णकांत पैकरा, मोहिन्दर सिंह एवं महिला आर. मेमीन ब्रम्हे का विशेष योगदान रहा।