हरिश साहू की रिपोर्ट
जांजगीर जिला के खोखरा जेल में आज एक विचाराधीन कैदी ने बेल मिलने में हो रही देरी की वजह से फिनाइल का सेवन कर लिया| इसकी जानकारी जब मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया| तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया | जहां उसका उपचार जारी है |
मिली जानकारी के अनुसार तुलाराम बसोड़ जो ठगी के मामले 420 का विचाराधीन कैदी है | वह पिछले 16 माह से जेल में बंद है, उसके बेल के लिए प्रयास किया जा रहा है, किन्तु अभी तक बेल नहीं मिली है | उसका कहना है की उसे जानबूझकर फसाया गया है | इसी बात से परेशान होकर कैदी ने आज सफाई के दौरान फिनाईल का सेवन कर लिया | जिसकी जानकारी जब जेल प्रशासन को लगी तो उन्होंने तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे | जहां उपचार जारी है |