प्रकाश झा की रिपोर्ट
बिलासपुर: युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जयंती अवसर पर महापौर रामशरण यादव ,सभापति शेख नजीरुद्दीन रेलवे के पार्षद एमआईसी सदस्य अजय यादव ,कंपनी गार्डन (स्वामी विवेकानंद उद्यान) पहुँच स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीवनी पर प्रकाश डाला। आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद का नाम बड़े सम्मान और आस्था के साथ लिया जाता है। क्योंकि उन्होंने खुद को राष्ट्र और मानवता के नैतिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। स्वामी विवेकानंद ने न केवल भारतीय धर्म और संस्कृति में नवचेतना का संचार किया, बल्कि धर्म निरपेक्ष राष्ट्र और प्रगतिशील समाज की परिकल्पना को आकार देने की भी कोशिश की। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर हम अपना जीवन धन्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि यदि एक लक्ष्य बनाकर उस लक्ष्य के प्रति योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए तो वह लक्ष्य अवश्य पूरा होता है। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी जी का जीवन दर्शन अध्ययन करके हम अपने कार्यों को बेहतर से बेहतर ढंग से कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद जी का युवाओं के लिए मुख्य नारा था उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमकृष्णा आश्रम के आचार्य नगर निगम के बिलासपुर के ,एमआईसी सदस्य एवम् पार्षद गन सीताराम जायसवाल, बजरंग बंजारे,पुष्पेंद्र साहू, इब्राहिम खान श्रीमती सीमा घृतेश सहित अन्य जनप्रतीनिधी उपस्थित रहें।