हरिश साहू की रिपोर्ट
जांजगीर जिला के पामगढ़ मुख्य मार्ग में बड़ी दूर तक गिट्टी और बिखरा पड़ा है, जो किसी बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहा है | प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं, इसके बावजूद भी जनप्रतिनिधि और न ही शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहे हैं| जिसकी वजह से दोपहिया वाहन सवार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |
दरअसल पामगढ़ से शिवरीनारायण जाने वाली मुख्य मार्ग में पेट्रोल पम्प के पास लगभग आधा किलो मीटर तक पूरे सड़क में गिट्टी और बिखरा पड़ा है | यहां आस-पास रहने वालों से बताया की पिछले 3-4 दिनों सड़क पर गिट्टी और रेत फैला हुआ है, जो रात के समय किसी हाइवा से सड़क के बीचों-बीचों गिरा है | जो आज सड़क के सभी तरफ फ़ैल गया है | पेट्रोल के पास मोड़ होने की वजह से दोपहिया वाहनों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है | प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का यहाँ से गुजरना लगा रहता है|
वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए पामगढ़ के जनप्रतिधियों का भी इस मार्ग में आना-जाना लगा रहता है, लेकिन इतनी बड़ी समस्या से वह भी मुँह मोड़कर चले जा रहे हैं| उनकी उदासीनता की वजह से अधिकारी भी खामोश बैठे किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं |