हरिश साहू की रिपोर्ट
जांजगीर जिला के शिवरीनारायण खोखरी में पूरी तरह जली हुई मिली महिला के मौत का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया | दरअसल उसके बेटे ने ही मुआवजे की लालच में अपनी माँ की गला दबाकर हत्या कर दी| उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया | पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |
पुलिस ने बताया की 55 वर्षीय महिला गीताबाई रोहिदास पति रामकुमार रोहिदास का पुत्र शिव कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है | पुलिस के बताए अनुसार डॉक्टर के पोस्टमार्डम रिपोर्ट के अनुसार महिला की गला दबाकर हत्या बताया गया था | आरोपी बार-बार थाना आकर पोस्टमार्डम की रिपोर्ट माँगा करता था, जिस पर पुलिस को शक हुआ | पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर आपने जुर्म कबूल लिया | उसने बताया आकस्मिक मृत्यु पर शासन 4 लाख रुपए देती है, जिसे पाने की खातिर पहले अपनी माँ का गला दबाकर हत्या कर देता है, उसके बाद मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा देता है | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है |
आपको बता से की55 वर्षीय महिला गीताबाई रोहिदास पति रामकुमार रोहिदास घर पर अकेली रहती थी | इसके 2 बेटे हैं जिसमें एक इलाहाबाद काम करने गए हैं जो वापस नहीं आ पाया हैं | दूसरा बेटा तनौद में रहता है | गीता बाई का घर सड़क किनारे पर है और आस-पास दुकान भी है | मंगलवार की शाम गीता बाई के घर से बदबू आ रही थी, घर का दरवाजा हल्का खुला हुआ था | कुछ संदेह होने पर लोगों ने घर अंदर जाकर देखा तो खाट में महिला पूरी तरह जली हुई मिली | यह खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई| बुधवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जांच की| पुलिस को घर पर मिट्टी तेल का डिब्बा और माचिस भी मिला है | महिला इस कदर जाली हुई है की उसे सामान्यतः पहचाना नहीं जा सकता है |
फ़िलहाल पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जाँच कर रही है | पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद वस्तुस्थिति का पता चल पायेगा | महिला के पति की डेढ़ साल पहले ही मौत हुई थी, जिसके बाद वह घर पर अकेले रहती थी | सूचना के बाद उसका एक बेटा और ससहा में शादी होकर गई उसकी बेटी और दामाद पहुंचे |