सन्नी यादव की रिपोर्ट
बिलासपुर छत्तीसगढ़। वन विभाग द्वारा बिलासपुर में इस वर्ष 4 लाख पौधे लगाए गए जिसमे पिछले वर्ष से इस वर्ष तक 400 हेक्टेयर भूमि में पौधा रोपड़ वन विभाग द्वारा किया गया। जिनमें से कुछ स्थानों में बिलासपुर, पसान, रतनपुर,बेलगहना,कोटा,ATR का आज निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से बहुत सी प्रजातियों के पौधे सभी स्थानों में लगाये गए जिनका महत्व स्थानीय स्तर में भी महत्वपूर्ण है। अर्जुन,जामुन,बेहरा,हर्रा, आँवला,जामुन, मुनगा आदि पौधे अधिक थे।
वन मंत्री जी का स्पष्ट निर्देश अधिकरियों को था कि जितनी जल्दी हो पौधे सभी चयनित स्थानों में लगाये जाए।
वन विभाग के अधिकारी मुख्य वन संरक्षक श्री अनिल सोनी जी वन मंडल अधिकारी श्री निशांत सिंह जी और ATR की उप संचालक विजया रात्रे जी और वन विभाग के समस्त रेंजर और अन्य अधिकारी भी उपस्तिथ थे। इनके साथ पार्षद रमा शंकर बघेल,शैलेन्द्र जायसवाल,अखिलेश बाजपाई,दीपांशु श्रीवास्तव आदि साथी भी साथ मे थे।