हरिश साहू, रेशम वर्मा और लव कौशिक की रिपोर्ट
जांजगीर जिला के बलौदा मंडल में आज माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभावसर पर जो कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में बलौदा मंडल ने भी मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप मनाया गया l सेवा सप्ताह 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक रहेगा।
जिसमे फल एवं फेसमास्क, वितरण किया साथ ही गरीब मजदूर को श्री फल से सम्मानित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह, एवं ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
साफ सफाई किया गया
कसडोल- आज भाजपा मंडल कसडोल भाजपा कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया एवं साहू धर्मशाला के आस पास साफ सफाई किया ,भाजपा मंडल कार्यालय भूमि पर वृक्षा रोपण करते हुए सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा मंडल कसडोल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ,जिला मंत्री श्री राजकुमार साहू जी ,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष श्री राजकुमार जायसवाल जी ,श्री भीखम प्रसाद कैवर्त्य जी जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ,संतोष वैष्णव जी सांसद प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष ,श्री रामचन्द्र ध्रुव जी मंडल महामंत्री ,श्री सत्यनारायण पटेल जी जिलाउपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अनिल श्रीवास जी अध्यक्ष आ युवा मोर्चा कसडोल ,नागेश्वर साहू जी , गोटिलाल साहू जी ,कमल साहू जी विमल वैष्णव जी पार्षद प्रतिनिधि, कु ,कमल कैवर्त्य जी पार्षद ,जोगी दवनी जी ,कमलदिप श्रीवास जी ,अजय सान्डे , हृदय जायसवाल जी ,ओमप्रकाश निराला ,कृष्ण कुमार साहू।
किया गया पौधरोपण
यशस्वी प्रधानमंत्री , जन-जन के नेता नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा जी के आह्वान पर पूरे देश भर में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक “संगठन ही सेवा है” के संकल्प के साथ बूथ स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में जांजगीर में पौधरोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई ।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि “देश को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दीर्घायु हो। उनके नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनें । “
इस पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक अभिमन्यु राठौर, भाजयुमो जिला महामंत्री जितेंद देवांगन, भाजपा सांकृतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक राहुल सेन उपस्थित थे।