निखिल कश्यप की रिपोर्ट
पामगढ़। जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज एक नाबालिक दुष्कर्म की शिकार हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपि की जमकर धुनाई की, जिसके बाद पुलिस में शिकायत की। आरोपी कोरबा तुलसी नगर के निवासी रघुवेंद्र सिंह गोस्वामी है। जो पिछले कई वर्षों से आना जाना था बताया जा रहा था कि आरोपी युवक के पिता के पूजा पाठ के संबंध में पिछले 10 सालों से इनके घर आया करता था। साथ में आरोपी भी आया करता था। आज शाम आरोपी पहुंचा जहां लड़की घर में अकेली थी ,जिसका फायदा उठाकर उसने जबरन उसके साथ बलात्कार किया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, आरोपी की शिकायत थाने में की है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। इस पूरा घटना का खुलासा कल पामगढ़ पुलिस करेगी।