प्रकाश झा की रिपोर्ट
बिलासपुर। बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के 10 सदस्यीय संचालक मण्डल का चुनाव कल सम्पन्न हुआ ।जिसमें सभी संचालक निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध चुने गए संचालक मण्डल के सदस्यों में सर्वश्री अशोक अग्रवाल,मनोज भंडारी,अनिल खंडेलवाल,नारायण आवटी, डॉ सोमनाथ यादव,आशीष सिंह ठाकुर, तिलक राम देवांगन, चंद्रप्रकाश जांगड़े,अलका शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी जायसवाल प्रमुख है, चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार बन्दे ने बैंक की आमसभा में यह घोषणा की।
17 जनवरी 2021 को अध्यक्ष और 2 उपाध्यक्ष तथा अन्य समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी,कर्मचारी सुरेश मिश्रा,श्रीमती अलका चोपड़े,सोमेश पसूबेदार,हरीश पांडेय,सुनील नायडू,शुभम मित्तल,नीलिमा तम्बोली,प्रियंका मिश्रा,अमृत यादव,ध्वजा राम यादव आदि उपस्थित रहे।