हरिश साहू की रिपोर्ट
जांजगीर जिला में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है | बुधवार को 9 मरीज मिले हैं | जिसमें से 2 मरीज़ अकलतरा के पोड़ी दल्हा के मरीज़ है | ये दोनों भाई है| दोनों बिलासपुर पांधी सीपत बोरी फैक्टरी में काम कर रहे थे | वहां संक्रमण फैलने के बाद ये दोनों घर वापस आ गए थे | जहां से डॉक्टरों ने सैंपल लेकर होम क़्वोरेन्टीन किया गया था | रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोवीड हॉस्पिटल में आज शिफ्ट किया गया | आपको बता दे की कुछ दिनों पूर्व बलोदा के गांव में भी एक मरीज़ मिला था, जो शायद इसी फैक्ट्री में काम करता था |
स्वास्थ्य विभाग से नया भारत दर्पण के संवाददाता हरिश साहू जानकारी लिया जिसके अनुसार जिले में कुल मरीजों की संख्या 513 पहुंच चुकी है | राहत की बात यह है की 513 में से 452 मरीज़ ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं | जबकि 58 मरीजों का उपचार चल रहा है |