हरिश साहू की रिपोर्ट
कोरबा। दो ठगों ने कर्ज में डूबे पावर प्लांट को नीलाम कर दिया और ढाई करोड़ रुपये भी ठग लिए। कर्ज में डूबे वंदना पावर प्लांट की संपत्ति को कुछ साल पहले ही बैंक ने जब्त कर लिया था लेकिन दो ठगों ने शातिर तरीके से प्लांट को नीलाम कर दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। मामला कोरबा के छुरी गांव का है, जहां स्थित वंदना पावर प्लांट को नीलाम कर दिया गया है। हैरानी वाली बात यह भी है कि कर्ज में डूबे वंदना पावर प्लांट की संपत्ति को कुछ साल पहले ही बैंक ने जब्त कर लिया था। अब इसे बेचने का हक उसके मालिक को भी नहीं है। इसके बावजूद दो ठगों ने जालसाजी कर इसकी नीलामी कर दिया। इतना ही नहीं खरीददारों को अंधेरे में रखकर उनसे लगभग ढाई करोड़ रुपये भी ऐंठ लिए। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।