रघु यादव मस्तूरी
मस्तूरी मस्तूरी मुख्यालय के ग्राम पंचायत लोहर्सी,जोंधरा,भुरकुंडा में जिला पंचायत बिलासपुर के क्षेत्र क्रमांक 14 के सदस्य श्रीमती किरण संतोष यादव ने छत्तीसगढ़ शासन के नई योजना रोका छेंका कार्यक्रम का लोहारसी गौठान में विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।
रोका छेंका कार्यक्रम मैं श्रीमती किरण देवी संतोष यादव ने किसान भाइयों एवं ग्राम पंचायत वासियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जानवरों के लिए चलाई जा रही मुहिम में उत्साह पूर्वक भाग लेकर भागीदारी करने को कहा। साथ ही जानवरों को गौठान में रखने के लिए लोगों से आग्रह भी किया। और जानवरों के गौठन में रहने के फायदे भी बताएं। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लोहर्सी के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामवासी गण उपस्थित रहे।