रेशम वर्मा कि रिपोर्ट
कसडोल- छत्तीसगढ़ इन दिनोंअपराध गढ़ बन गया है, चोरी,डकैती, हत्या, लूट,बलात्कार जैसी घटनाएंआम हो गई हैं।और राज्य सरकार कुछ करने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
उक्त बातें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने तब कही जब 18 मार्च को गिरौदपुरी मेले के प्रथम दिन गुरु दर्शन के लिए जाते समयस्थानीय विश्रामगृह में पत्रकारों से चर्चाचर्चा कर रहे थे।मुख्यमंत्री पद से हटने के बादप्रथम बार कसडोलनगर आगमन पर डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक आगंतुक अतिथि वरिष्ठ नेताओं का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।पत्रकारों के पूछे जाने पर दडॉ रमन सिंह ने आगे कहा कि लंबे चौंड़े वादे कर सत्ता में आयी कांग्रेस सरकारअपने वादों से मुकर रही है।सवादो साल के कार्यकाल में बुरी तरह फेल हो गई है।अब तो प्रदेश की जनता भी उनसे ऊब चुकी है,जनता अभी से परिवर्तन के लिए छटपटा रही है। राज्य सरकार द्वारा लिये जा रहे कर्ज के बारे में जब पूछा गयातब पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विश्वबैंक से कर्जा लेकरआम जनता को कर्ज के बोझ से लाद रही है,कर्ज में कियेगए राशि का कोई काम नही दिखता।शासन के नरवा, गरवा,घुरवा, बाड़ी योजना को फ्लॉप बताते हुए कहा कि गोठानो मेंगौ माता को रखने के लिए न तो पर्याप्तमात्रा में शेड है और न ही चारा पानी की व्यवस्था है, बल्कि इस काम को कराने वाले सरपंचों पर कम से कम दस लाख रुपए से भी अधिक का कर्ज चढ़ गया है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। गांवों में अवैध शराब की नदियां बह रही हैं। राज्य का कोई भी व्यक्ति आज असुरक्षित महसूस कर रहा है। राज्य में कानून का नहीं, माफियाओं का राज चल रहा है। कांग्रेस सरकार के मंत्री एवं कांग्रेसी नेताओं पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज समूचे राज्य में रेत माफिया,खनन माफिया, भू माफिया, शराब माफियाओं का राज कायम हो गया है। यहां के सारे नदी सरकार ने बेंच दी है। नदियों से अवैध उत्खनन कर अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। अवैध रेत खनन से हर साल करोड़ों रूपए की राजस्व क्षति राज्य को हो रही है ये सारी बातें सरकार की अक्षमता को दर्शाता है। किसानों के सपरिवार आत्म हत्या करने की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की आत्म हत्या किए जाने का राज्य सरकार के पास कोई जवाब नही है। अंत में उन्होंने कहा कि वे और उनकी पूरी टीम गिरौदपुरी धाम में जाकर मत्था टेंक कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि एवं विकास के लिए परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी से प्रार्थना करेंगे। डॉ सिंह ने गर्म जोशी के साथ स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये जोश ठंडा न होने पाएं, आगामी विधानसभा चुनाव तक बनाए रखें, जनता की यही मांग है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्रीगण पुन्नुलाल मोहले, दयालदास बघेल, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद कमला पाटले, सतनामी समाज के गुरु आसन दास आदि अनेक वरिष्ठ नेतागण शामिल रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार के जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, प्रदेश महिला मोर्चा के मंत्री श्रीमती श्यामबाई साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मंत्री राजकुमार साहू जनपद अध्यक्ष गौरी देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलोचना यादव,जिला प्रतिनिधि संतोष कश्यप, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष एस एस ध्रुव, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, महामंत्री द्वय सुदीप मानिकपुरी,रामचन्द्र ध्रुव, भीखम प्रसाद कैवर्त्य, सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा थवाईत, जनपद सभापति मेलाराम साहू, अंजीव जायसवाल, भारती बाला मैथ्यूज, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य, श्रीमती निर्मला साहू भरत दास मानिकपुरी, सत्यनारायण पटेल, ईश्वर पटेल, संतराम वर्मा, दिलहरण जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू, राजू साहू, अनिल श्रीवास,समरू,कैवर्त्य,धर्मेंद्र पैकरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता,पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।