सन्नी यादव की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी के सयोजकतव आयोजित पामगढ ब्लाक में धान खरीदी केंद्र निगरानी समिति के सदस्यों की आवश्यक बैठक गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुन्दर दास जी के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चाम्पा के अध्यक्ष-डाँ.चौलेश्वर चंद्राकर व विशेष रूप से संगठन जिला प्रभारी-अर्जुन तिवारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष-चुन्नी लाल साहू, लोकसभा पूर्व प्रत्याशी रवि भारद्वाज,उपस्थित थे।जिले में किसानो की समस्याओं एवं भुपेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने के ध्येय से निगरानी समिति के सदस्यों को मार्गदर्शन के लिए आहुत बैठक को सम्बोधित करते हुए महंत राम सुन्दर दास जी ने कहा की कांग्रेस सरकार किसानो की हितैषी है। भुपेश बघेल जी के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ विकास की दिशा मे दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। राम के भुपेश ने सही मायने मे छत्तीसगढ़ को माता कौशल्या का धाम बनाने राम वन गमन पथ के निर्माण व किसानो की सुध लेने वाली सरकार का प्रसिद्धी प्राप्त किया है।श्री महंत जी ने धान खरीदी में किसानों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए निगरानी समिति के सदस्यों को सक्रीय रहकर काम करने को कहा। प्रभारी अर्जुन तिवारी ने कहा की भाजपा राम का नाम लेकर राजनीति करती रही हैं।हम राम का नाम लेकर काम कर रहे हैं किसानो की चिंता भुपेश सरकार ने की हैं।किसानो को परेसानी होने वाली गिरदावरी के समाधान के लिए निर्देश दिये गए है।श्री तिवारी ने कहा की बरर्दाना की समस्या भाजपा के केंद्र सरकार ने खड़ी की है। जितनी बरर्दाना की जरूरत थी उसे केंद्र ने उप्लब्ध नही कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाँ.चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा की हमें एकजुट्ता के साथ संगठन को मजबुत कर आगे बढ़ना चाहिए जिले में कांग्रेस की सीटो को बढ़ाना हमारा उद्देश्य होना चाहिये ना की आपस में एक दुसरे की निंदा।श्री चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने आदर्शपूर्ण कार्य किया हैं। जिसे विश्व में प्रसिद्धी मिल रही है। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष-चुन्नी लाल साहू,पूर्व लोक सभा प्रत्यासी रवि परसराम भारद्वाज,शेषराज हरवंश,राघवेनद्र सिंह,ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर यशवंत चंद्रा, पूर्व प्रदेश सचिव-गिरधारी यादव,जिला-महामंत्री-नारायण खंडेलिया,हर प्रसाद साहू, रामकुमार पटेल,लव कुमार तिवारी, कुशल कश्यप,जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि-अनिल रत्थुराम चन्द्रा,नवल सिंह,बिंदिया रात्रे,पुनिता प्रजापति,शिवदयाल खरे, मनोज खरे, दुर्गेश्वर तिवारी ,लव तिवारी ,सुरेश तिवारी ,कल्याण सिह बर्मन , द्वारिका यादव, देव कुमार पांडेय ,राजकपूर साहू, घासीराम चौहान,नीलसिह यादव, रामकुमार पटेल ,फिरंगी साहू, ओंकार रायसागर ,सन्नी यादव, देव कुमार खाण्डे ,प्रदीप बैनर्जी, शिखर कौशिक ,आकाश यादव, अजय वर्मा ,उदल कश्यप ,देव खोटेल ,प्रेम शंकर लहरे ,शीतल साय ,प्रीति दिव्य,अजय दिव्य,भारत भूषण बंजारे,दिनेश थवाईत, महेन्द्र कुर्रे,तारा चंद टंडन,प्रदीप निराला बैठक में आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।