लव कौशिक की रिपोर्ट
बलौदा – जांजगीर जिला से कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों के हित में लाए कृषि बिल का कांग्रेस सरकार झूठा प्रचार कर किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। इसको लेकर आज हम भाजपा के कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया है।
किसानों की मुख्य मांगे शासन द्वारा धान खरीदी एक नवंबर से शुरू करने, कांग्रेस सरकार के जन घोषणा पत्र के अनुसार दो वर्ष का बकाया बोनस तत्काल किसानों को देने, गत वर्ष धान खरीदी की अंतर राशि की दो किस्तों को एकमुश्त भुगतान करने, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए फसल की क्षतिपूर्ति शासन से किसानों को दिया जाए।
जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता तहसील कार्यालय मे राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष एस. कुमार देवांगन, राजेन्द्र शर्मा, महामंत्री सतीश यादव, ओम प्रकाश श्रीवास, लखन कंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र दुबे, ओमकार सिंह ठाकुर, अनिल हरवंश, उमाशंकर श्रीवास, शेखर यादव, कमलेश सोनी, भरत यादव, मुकेश भोटालपुरिया, मुकेश वर्मा, भूपेश देवांगन, केवल देवांगन, अंजनी बरेठ, साकेत तीवारी, रामेश्वर पटेल, नीतेश राठौर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।