हरीश साहू की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा- भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ एव प्रखर नेत्री पूर्व जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्याणी साहू को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में प्रदेश सह कार्यालय मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है ।
आपको बता दे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, के निर्देश पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी एवम् जिला अध्यक्षों की सूची जारी किया गया है ।
जिसमे अकलतरा से श्रीमती कल्याणी साहू को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में बधाई दिया एवम् हर्ष व्यक्त किया । साथ ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी ।