राम अवतार कश्यप की रिपोर्ट
कसडोल– आज कसडोल में क्षेत्रीय सांसद गुहाराम अजगले का प्रवास हुआ स्थानीय विश्राम गृह में मंडल प्रमुखों से मुलाकात एवं चर्चा परिचर्चा के बाद कसडोल के शासकीय हॉस्पिटल का निरीक्षण किये जिसमे मुख्यरूप से कोविड वेक्सिनेशन महा अभियान का जायजा लेते हुवे पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण कियेO आयुष्मान योजना के अंतर्गत बन रहे कार्ड का डिटेल आम लोगो को बताने के लिए हॉस्पिटल प्रमुख को दिशा निर्देश दिये।इस अवसर पर डॉ. ए. एस. चौहान (चिकित्सा अधिकारी) एवं समस्त स्टाप ने सांसद को विभिन्न विषयों से अवगत कराया इस दौरान साथ मे कसडोल मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल महामंत्री डॉ. सुदीप मानिकपुरी मंडल उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, भारती बाला मैथ्यूज(मंडल उपाध्यक्ष), शीला वर्मा(जिलाउपाध्यक्ष महिलामोर्चा) एस.एस. ध्रुव (जिलाध्यक्ष अनु.जनजाति मोर्चा) नागेश्वर साहू (अध्यक्ष युवामोर्चा ) उपस्थित रहे।