रेशम वर्मा कि रिपोर्ट
भाजपा मण्डल बिलाईगढ़ का बैठक कार्यालय में मंडल प्रभारी श्रीमती श्याम बाई साहू (प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा)* के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मण्डल प्रभारी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 14 से 17 जून तक होने वाले जन संवाद कार्यक्रम जो कि शक्ति केंद्र स्तर पर होना है, जिसमे की कांग्रेस की ढाई साल के कार्यकाल में उनकी नकामी को जनता के बीच लेकर जाना है, कांग्रेस कैसे झूठे वादे कर छत्तीसगढ़ के जनता को धोखे में रखकर सत्ता तो हासिल कर लिया परंतु अपने ढाई साल के कार्यकाल में अपने कोई भी वादा पूरा नही कर पाया है। उन तमाम मुद्दों को लेकर जन संवाद के माध्यम से जनता को जागरूक करना है, इसके साथ ही हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने अभी तक देश हित मे जो भी कार्य किया है उसे जनता के बीच रखना है।
बैठक में बिलाईगढ़ मंडल के प्रमुख 5 शक्तिकेन्द्रों धनसीर, बिलाईगढ़, पुरगाँव, गोविंदवन, नगरदा में प्रभारियों की नियुक्ति की गई साथ ही समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई। उक्त बैठक में महामंत्री द्वै श्री हेतराम साहू जी, श्रीमती राधा राकेश जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री सियाराम कहार जी, प्रदेश महामंत्री अनु.जाती मोर्चा श्री बेदराम जांगड़े जी, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री रामनारायण देवांगन जी, प्रदेश मंत्री अनु.जाती मोर्चा श्री बलिराम सांडे जी, वरिष्ठ नेता श्री संतोष साहू जी, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार साहू, अनु. जाती मोर्चा मंडल अध्यक्ष डीपेंद्र जाटवर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंजराम पटेल, भाजयुमो मंडल महामंत्री कार्तिक जायसवाल, उपाध्यक्ष हितेश जायसवाल, मंत्री लोकनाथ साहू, महिला मोर्चा से गनेशिया राकेस, हेमा राकेश, पूजा वर्मा, त्रिपुरा बाई, लीला बाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपास्थित रहे