उत्तराखंड में सरकार बनी तो सिलेंडर की कीमत 500 रू करने का घोषणा किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने
जांजगीर-चाम्पा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा उत्तराखंड चुनाव प्रचार के दौरान कहा गया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो गैस सिलेंडर 500 में दिए जाएंगे। उनके इस बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व आदरणीय शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार भुपेश सरकार के द्वारा प्रदेश के लोगो से किये जा रहे छलावा पूर्ण व्यवहार के विरोध में जांजगीर-चाम्पा महिला मोर्चा द्वारा डीडी प्लाजा के सामने गैस सिलेंडर लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू ने कहा जिस प्रकार प्रदेश में लोगो को झूठ बोलकर गंगाजल हाथ मे लेकर झूठी कसम खाकर प्रदेश की भोलि भाली जनता अनेक लोक लुभावन वादे करकर प्रदेश की सत्ता हथियाई है उसी प्रकार उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री एवम कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकलुभावन झूठे वादे करके सत्ता हथियाना चाहती है इसी क्रम में मुख्य मंत्री द्वारा उत्तराखंड की जनता से यह कहा गया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो 500 रु में गैस सिलेंडर दिया जायेगा
जिसका जिला जांजगीर चाम्पा महिला मोर्चा द्वारा घोर आपत्ति करती है और माननीय मुख्य मंत्री जी से मांग करती है कि अगर उनके पास ऐसा कोई फार्मूला है जिससे 500 रु में सिलेंडर दिया जा सकता है तो छत्तीसगढ़ में में भी दिया जाय क्या यहाँ की जनता ने उन्हें वोट नही दिया
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा नन्दनी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का उत्तराखंड दिए बयान का मतलब साफ है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता पाने के लिए कुछ भी झूठे वादे कर सकती है महिला मोर्चा जांजगीर चाम्पा मांग करती है कि सरकार को 3 साल से अधिक समय हो चुका है और अपने घोषणा पत्र के 10 प्रतिशत वादे पूरा नही कर पाई है पहले अपने प्रदेश की जनता की वादों को पूरा करे ।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी राजवाड़े, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी सत्तू साहू, जिला महामंत्री संतोषी दुबे, जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू, जिला मंत्री अस्मिता मिश्रा, कोषाध्यक्ष उमा सोनी, कार्यालय मंत्री उर्मिला निर्मलकर,
मंडल अध्यक्ष जांजगीर नैला म.मो. प्रेमलता कौशिक, महामंत्री मधु राठौर, महामंत्री जानकी कहार, मीडिया महामंत्री अकलतरा गौरी रानी गुईन, कोषाध्यक्ष जांजगीर मंडल संतोषी साहू, मीडिया प्रभारी पूजा राठौर, रितेश अग्रवाल, गोलु दुबे उपस्थित रहे।