लव कौशिक की रिपोर्ट
प्रकृति प्रेमियों का अनोखा आयोजन पर्यावरण सुरक्षा और पौधारोपण का दिया सन्देश
जांजगीर-भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर के हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित निवास परिसर में लगाया ‘कदम’ का पौधा 2 वर्ष का हो गया। आज उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश मंत्री जितेंद्र देवांगन, भाजपा आईटीसेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु राठौर, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सेन, भारत तिब्बत सहयोग मंच जिलाध्यक्ष सुदीप उपाध्याय ,संदीप सिंह, पराग सिंह,सौम्या सिंह उपस्थित रहे।