लव कौशिक की रिपोर्ट
अकलतरा जांजगीर चांपा– प्रदेश जिला संगठन के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा श्रीमती रजनी सत्तू साहू जी के निर्देश पर महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी श्री सुधाकर बोदले जी को सुरक्षा प्रदान करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम से अकलतरा तहसीलदार अधिकारी को भाजपा महिला मोर्चा अकलतरा मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल केड़िया ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लता सिन्हा ,युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पिन्टू बरेठ, शितल तेंदुलकर उपस्थित रहे,नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया न राज्य सरकार पर भरस्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया,उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इज़के कोरोना महामारी के समय भी अपनी जेब भरने में लगे है,महिला मोर्चा अध्यक्ष लता सिंन्हा ने कहा कि पूरा राज्य सरकार इनके निंयत्रण से बाहर जा चुका है,इनके ही अधिकारी कर्मचारी और इनसे जुड़े लोग ही इनकी कली खोलने में लगे है,युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू बरेठ द्वारा इस कृत्य की निंदा की गई,कहा गया कि महिला एवम बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग में इस तरीके का भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा,इस पर कठोर कार्यवाही होनो चाहिए ।