चाणक्य की गिनती भारत के महान विद्वानों और ज्ञानियों में होती है। इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र ग्रंथ में विस्तार से बताया है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।
आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपने कई विचार प्रकट किए है।
चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे लोगों का वर्णन भी किया है जो संकट आने पर सबसे पहले आपका साथ छोड़ते है, और ऐसे लोगों पर मनुष्य को भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए, तो आइए आज हम आपके लिए लेकर आए है चाणक्य की नीति से जुड़ी कुछ विशेष बातें। चाणक्य नीति कहती है कि उन लोगों से सदैव बचकर रहना चाहिए जो केवल अपना ही फायदा सोचते हो। ऐसा व्यक्ति चाहे आपका कितना ही खास क्यों न हो वक्त आने पर वह अपने फायदे के लिए किसी को भी धोखा देने में नहीं चूकते है। चाणक्य नीति के अनुसार जिनके लिए धन सबकुछ होता है। उनके लिए दूसरों की भावनाएं ज़रा सी भी मायने नहीं रखती है।
ऐसे में इन लोगों से दूर रहने में ही भलाई होती है। चोर, डाकू, लुटेरे या फिर अन्य बुरे काम करने वाले लोगों से कभी भी दया की उम्मीद आपको नहीं करनी चाहिए। इन पर भरोसा करना खुद को खतरे में डालने के बराबर ही होता है।चाणक्य नीति यह भी कहती है कि ऐसे में भूलकर भी इन लोगों पर भरेासा करने की गलती न करें वरना आप का जीवन संकट में पड़ सकता है इनसे दूर रहने में ही भलाई छिपी हुई होती है।