कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा एक बार फिर से मैदान पर सक्रिय हो चुकी है। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने शनिवार (10 जून) को पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है। इसके ज़रिए भाजपा के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को कानूनी फायदा दिया जाएगा जिनके खिलाफ राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा मामले दर्ज किए गए हैं। भाजपा का ये कहना है कि यह मामले षड्यंत्र के तौर पर लगाए गए हैं और झूठे भी हैं। बेंगलुरु दक्षिण के सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने हेल्पलाइन नंबर शुरू करने के बाद बोला है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी रूप से उनके खिलाफ पुलिस मामलों से लड़ने में मदद करने के लिए सेवा भी शुरू की गई है। उन्होने जानकारी देते हुए कहा है कि हेल्पलाइन नंबर – 18003091907 होगा। यह कांग्रेस सरकार की बदले की राजनीति के खिलाफ शुरू किया गया है।