सुनील भास्कर की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एस.डी.ओ.पी टीकमगढ़ बी.डी.त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे फरार इनामी आरोपियों की धरपकड की कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 667/2022 धारा- 363,376,506 5/6 पास्को एक्ट में आरोपी वीरन रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी बरुआ सागर जिला झांसी उत्तर प्रदेश घटना समय से फरार हो गया था जिसे साइबर सेल की सहायता से लगातार लोकेशन ट्रेस कर दिनांक 13/04/2023 बरुआ सागर जिला झांसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली, उनि मनोज यादव , उपनिरीक्षक मयंक नगायच, आरक्षक पुष्पराज की अहम भूमिका रही।