इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं।देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले आए हैं, जबकि 478 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35,746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,87,673 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,28,322 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,38,088 हो गई है।