मेघालय उत्तर पूर्व भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है और यहां का शांत और हरा-भरा वातावरण लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। यहां के शानदार नजारे, झरने और पेड़-पौधे देखकर आपका यहां से जाने का मन ही नहीं करेगा।
मेघालय को लोग बादलों का घर भी बोलते हैं।उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से निजात पाने के लिए मेघालय बहुत ही शानदार जगह है वहीं छुट्टियों में आप परिवार के साथ यहां घूमने आ सकते हैं। तो आइए आपको मेघालय की छिपी खूबसूरती से रूबरू कराते हैं।
शिलांग: राजधानी शहर
मेघालय की राजधानी शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड भी बोला जाता है। अगर आप मेघालय घूमने आ रहे हैं तो शिलांग घूमना बिल्कुल न भूलें। यहां के बाजार और आदिवासी विरासत को देखकर आपको एक अलग ही अनुभव होगा वहीं शिलांग पीक पर जाकर आप पूरे शहर को देख पाएंगे। शिलांग शहर को रॉक कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है।
जलप्रपात का सुंदर दृश्य
मेघालय के मासिनराम गांव में भारी बारिश होती है। मावलिंगबाना सहित आश्चर्यजनक झरनों और कैस्केडिंग सेवन सिस्टर्स फॉल्स के माध्यम से चलना किसी रोमांच से कम नहीं है और यहां का शानदार नजारा देखने में इतना खूबसूरत है कि आपका यहां से जाने का मन भी नहीं होगा।
नाव की सवारी का मज़ा
भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित एक छोटे से शहर, दावकी का दौरा करना भी एक अद्भुत अनुभव होता है। यहां उमनगोट नदी का साफ पानी आपको बिल्कुल हैरान कर देगा। यहां आप बोट राइड का मजा ले सकते हैं। उमनगोट नदी की सुंदरता एक ऐसा अनुभव है जो हमेशा आपके साथ रहने वाला है। बता दें गर्मियों में मेघालय घूमना किसी बड़े एडवेंचर से कम नहीं। बादलों का घर कहे जाने वाले मेघालय की खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खूबसूरत नजारे आपकी यादों में हमेशा ही रहेंगे। गर्मी की इस छुट्टियों में आप चाहें तो अपने परिवार या दोस्तों के साथ मेघालय घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।