टोक्यो : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से शिकस्त दी। वहीं पहलवान रवि कुमार दहिया कुश्ती में रजत पदक जीतने में सफल रहे। जबकि गोल्फ में अदिति अशोक ने पदक की उम्मीद बरकरार रखी है। दीपक पुनिया कांस्य पदक जीतने चूक गए। इससे पहले स्टार पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हार गईं। जबकि अंशु मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा।
टोक्यो ओलंपिक के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा कर लिया। भारत ने ओलंपिक में 41 साल बाद कोई पदक जीता है। इस दौरान जर्मनी कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उसकी एक चली।
दुनिया की नंबर एक भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ स्वदेश लौटेंगी। दरअसल बेलारूस की वैनेसा अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गई हैं। उन्हें चीन की कियानयु पांग ने हराया। वैनेसा अगर यह मुकाबला जीत जातीं तो विनेश रेपचेज राउंड में कांस्य की रेस में बनी रहतीं। विनेश को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वैनेसा ने ही हराया था।
महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग की रेपचेज स्पर्धा में भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने निराश किया। उन्हें रूसी ओलंपिक समिति की वेलेरिया कोब्लोवा ने शिकस्त दी। इस हार के बाद अंशु टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गईं। वेलेरिया ने उन्हें 1-5 से हराया है।
20 किमी रेस वाक में भारत के संदीप कुमार 23वें नंबर पर है। जबकि राहुल रोहिल्ला 47 और केटी इरफान 51वें नंबर पर रहे। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल इटली ने जीता जबकि जापान ने रजत और कांस्य पदक पर कब्जा किया।
भारत के पहलवान रवि दहिया 57 किलो कैटेगरी का फाइनल मुकाबला हार गए हैं। उन्हे रूस के जावुर युगुऐव ने उन्हें 7-4 से शिकस्त दी। इस हार के बाद रवि को रजत पदक के संतोष करना पड़ा। रवि ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं। इससे पहले सुशील कुमार ने साल 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर पदक जीता था।
भारत के पहलवान दीपक पुनिया कांस्य पदक जीतने से चूक गए। उन्हें नाजेम मायलेस ने 4-2 से हराया। दीपक पुनिया ने आखिरी मिनटों में कई गलतियां की जिसके चलते उनके हाथ से कांस्य पदक फिसल गया।
अदिति अशोक भारत को गोल्फ में पदक दिला सकती हैं। वह दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जबकि दूसरे खिलाड़ियों को अपने राउंड पूरे करना बाकी है। भारत की एक अन्य गोल्फर दीक्षा डागर 55वें स्थान पर हैं। सात अगस्त को गोल्फ के परिणाम आएंगे।