होली का मौका हो तो भोजपुरी गाने अपने आप ही ट्रेंड में आ जाते हैं, इस मौके पर लोग भोजपुरी गाने बजाकर होली का जश्न भी मनाते हैं। वहीं अब फिर से होली का मौसम आ रहा है तो ऐसे में भोजपुरी गाने फिर से ट्रेंड में आ गए हैं।
साथ ही पवन सिंह का भोजपुरी गाने ‘लहंगा लहक जाई’ कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ था अब इस गाने में उनके साथ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी नजर आई थीं। पहली बार सपना चौधरी किसी भोजपुरी गाने में नजर आई थीं और गाना सुपरहिट भी हुआ था।
वहीं हाल ही में इस गाने पर तंजानिया के भाई बहन किली पॉल, नीमा पॉल ने भी डांस किया था वहीं जिसके बाद उनका वीडियो खूब वायरल भी हुआ था। और लोगों ने तो उन्हें भारत आकर एक्टिंग करने की सलाह भी दे डाली थी।
वहीं इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया भी है। साथ ही गाने के लिरिक्स धीरज बबूआन ने लिखे हैं। और गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं इस गाने को दीपेश गोयल ने डायरेक्ट भी किया है। और यह गाना यूट्यूब चैनलVYRL Bhojpuri पर रिलीज भी किया गया है। और इस गाने को ढाई करोड़ से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं।