इतिहास से अच्छा कोई दूसरा गुरु नहीं हो सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता बल्कि इन घटनाओं से भी आप काफी कुछ सीख सकते हैं। इस कड़ी में आज जानेंगे 10 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ दिया।
10 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1816- संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी थी।
1866- हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की गई थी।
1875- स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की थी।
1887- राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन कर दिया गया था।
1889- राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने थे।
1912- टाइटेनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना आज ही हुआ।
1930- पहली बार सिंथेटिक रबक का उत्पादन शुरु हुआ।
1938- आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया था।
1963- पनडुब्बी ‘यूएसएस थ्रेशर’ के समुद्र में डूबने से 123 अमेरिकी नाविकों की मौत आज ही हुई थी।
1972- ईरान में आए भूकंप से लगभग 5 हजार लोगों की जान गई।
2003- अमेरिका ने इराक पर कब्जा कर लिया था।
2010- यूरोपीय देश पोलैंड के राष्ट्रपति लेक काजिंस्की का दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार सभी 96 लोगों की मौत भी हो गई थी।
2016- केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में लगे भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।